IndiaPunjabTop News

पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का दामन थामा

ड्रग्स के खिलाफ कड़े कदम उठाने को लेकर जाने जाते हैं- बादल परिवार पर भी साधा था निशाना

नई दिल्ली, 27 नवंबर (बिंदु सिंह ) पंजाब पुलिस के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय अब पुलिस सेवा के बाद राजनीति में अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। वह आज दिल्ली में हैं और यहीं से अपनी राजनीतिक यात्रा का औपचारिक आगाज कर रहे हैं , उन्होंने भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का दामन थाम लिया है ।

चट्टोपाध्याय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुए विवाद के बाद राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए थे। इस मामले में जांच और कानूनी प्रक्रिया भी चली थी। मामले से संबंधित याचिका सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची थी और इसकी वर्तमान स्थिति की आधिकारिक पुष्टि अपेक्षित है।

पुलिस सेवा में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके चट्टोपाध्याय ने अब राजनीति के माध्यम से जनसेवा करने का निर्णय लिया है।
अब दिल्ली से अपनी राजनीतिक गतिविधियां शुरू करने के साथ चट्टोपाध्याय की भूमिका और भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा है , क्योंकि अप्रैल में नवजोत कौर सिद्धू ने भी इसी पार्टी का दामन थामा था, और चर्चा है कि नवजोत दंपत्ति को सभी मुख्य पार्टियों द्वारा नकारे जाने की आशंका है और यह दोनों इसी पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं

पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। चट्टोपाध्याय वही अधिकारी हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक के विवाद के बाद देशभर में चर्चा का केंद्र बने थे। अब उनकी सक्रिय राजनीति में एंट्री से आगामी विधानसभा चुनाव के समीकरणों पर सीधा असर पड़ने की संभावना है।
दूसरी ओर, शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और अकाली दल-वारिस पंजाब दे के बड़े बयानों ने राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

Post Disclaimer

Opinion/facts in this article are author\'s own and punjabi.newsd5.in does not assume any responsibility or liability for the same.If You Have Problem With This Article Plz Contact Our Team At Contact Us Page.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button